नोएडा में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी
ख़बर संक्षेप में
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त किसानों के खाते में जारी की गई। मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गौतम बुद्ध नगर और विभिन्न विकास खंडों में किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विवेक दुबे ने कृषि योजनाओं और तकनीकों की जानकारी दी।