सेक्टर-123 में ग्रीन बेल्ट के पास कांटेदार तार में फंसकर युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
सेक्टर-123 में ग्रीन बेल्ट के पास कांटेदार तार में गला फंसने से 33 वर्षीय रजनीश की मौत हो गई। परथला गांव में रहने वाले हरदोई के धोबी रजनीश सीमा पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद पिता को सौंप दिया।