राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुरुग्राम में यूनिटी रन
ख़बर संक्षेप में
राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुरुग्राम में जिला प्रशासन की ओर से यूनिटी रन का आयोजन किया जाएगा। नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस रन को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। इस रन में खिलाड़ी, युवा, स्कूली छात्र, सरकारी कर्मचारी और आम लोग भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश देना है।