दिल्ली में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली में 47वीं विश्व कुश्ती और 28वीं विश्व पैरा कुश्ती चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन शुरू हो गया है। भारत में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 60 देशों के 1700 से अधिक एथलीट 7 नवंबर तक प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के एक निजी होटल में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कुश्ती की वैश्विक पहचान को बढ़ाना और पैरा एथलीटों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।