
मेरठ में 2 नवंबर को चुनाव समीक्षा बैठक
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग 2 नवंबर को मेरठ में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा। इसमें 18 जिलों के अधिकारी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी नवदीप सिंह रिणवा मौजूद रहेंगे। भारत निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुटी हुई है। इसकी शुरुआत पश्चिम उत्तर प्रदेश में आकलन से होगी।