
रामपुर में आवारा कुत्तों ने दो बच्चों पर किया हमला
ख़बर संक्षेप में
रामपुर के ताराजी नगर के बगरौआ गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने पांच साल की बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे बच्ची घायल हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। एक दिन के अंतराल में दो बच्चों को निशाना बनाए जाने के बाद अब ग्रामीण आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।