
आगरा के किसानों को 58.60 करोड़ रुपये की किसान सम्मान निधि मिली
ख़बर संक्षेप में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में पीएम किसान उत्सव दिवस के दौरान 24वीं किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की। आगरा के लगभग 2.93 लाख किसानों को 58.60 करोड़ रुपये मिले। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी में आयोजित कार्यक्रम का जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीधा प्रसारण दिखाया गया।