
आईटी कॉलेज की नेहा उशिंग को राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया
ख़बर संक्षेप में
आईटी डिग्री कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका नेहा उशिंग को राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के दौरान दिया गया। यह सेमिनार माडगाँव, गोवा में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, केम्पे और इंडियन हेरिटेज पब्लिकेशन, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उनके संपादित पुस्तक 'एजुकेशनल टेक्नोलॉजी' का विमोचन भी किया गया।