
रीकॉन-2026 सम्मेलन 31 अक्टूबर को आईएमएस बीएचयू में शुरू
ख़बर संक्षेप में
इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश चैप्टर का 38वां वार्षिक सम्मेलन रीकॉन-2026, 31 अक्टूबर को आईएमएस बीएचयू में शुरू होगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन में तीन सभागारों में व्याख्यान, पैनल चर्चा और प्रशिक्षण कार्यशालाएं होंगी, जिसमें एम्स दिल्ली, ऋषिकेश, रायपुर, एसजीपीजीआई, केजीएमयू और निमहंस के विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी शाम 4 बजे करेंगे।