
रोहतास हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल
ख़बर संक्षेप में
रोहतास हत्याकांड के दो आरोपियों को सलेमपुर से महोली जाने वाले रास्ते में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मनोज के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, कारतूस और बाइक बरामद की है।