
प्रयागराज में ग्राम प्रधान लापता
ख़बर संक्षेप में
विकासखंड सोरांव के मनसैता के ग्राम प्रधान जानकीनाथ यादव गुरुवार शाम से लापता हो गए हैं। देर रात तक खोजबीन की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। उनके फोन बंद बताए जा रहे हैं और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोज जारी रखी है। स्थानीय समाज ने लापता होने को रहस्यमय बताया है।