
कानपुर: डीपीएस कल्याणपुर में 1000 से अधिक छात्रों के साथ साहित्यिक पैनोरमा का आयोजन
ख़बर संक्षेप में
डीपीएस कल्याणपुर में साहित्यिक पैनोरमा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 35 से अधिक स्कूलों के एक हजार से अधिक छात्र भाग लेंगे। साहित्य पर आधारित यह कार्यक्रम 30 और 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश और विदेश के छात्र भाग लेंगे। इसका उद्घाटन 30 अक्टूबर को एडीएम आनंद मोहन उपाध्याय और सुपरहाउस ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुख्तारुल अमीन की उपस्थिति में किया जाएगा।