
बारिश से अलवर की ठंड बढ़ी, तापमान 5 डिग्री तक पहुंचा
ख़बर संक्षेप में
गुरुवार सुबह से छिटपुट बारिश होने से अलवर की ठंड बढ़ गई और तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। दिन भर बादलों का भ्रमण जारी रहा और लगातार दूसरे दिन सूरज नहीं निकला। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।