
सीएम फ्लाइंग ने सोनीपत में घी फैक्ट्री पर छापा; 660 लीटर सील
ख़बर संक्षेप में
सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी में सोनीपत रोड पर जियो पेट्रोल पंप के पीछे एक फैक्ट्री में विभिन्न ब्रांड का हजारों लीटर घी मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग ने चार ब्रांड के नमूने लिए और श्रीकृष्ण और डेनमार्क के 660 लीटर सील कर दिया। जीएसटी की टीम भी नियमों के अनुसार जांच कर रही है।