
यूपी के अस्पतालों में फार्मासिस्ट को मिला नया टाइटल, होंगे फार्मेसी ऑफिसर
ख़बर संक्षेप में
डिप्लोमा फार्मासिस्ट गजेटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन की लंबे समय से चली आ रही मांग पर यूपी के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट को फिर से फार्मेसी ऑफिसर का नाम दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे दस हजार से अधिक फार्मासिस्ट को नया पहचान मिलेगी। मेडिकल एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के महानिदेशक ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसे सरकार को नोटिफिकेशन के लिए भेज दिया गया है।