
चक्रवाती तूफान से उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट
ख़बर संक्षेप में
चक्रवाती तूफान 'अर्णब' के चलते उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। गोरखपुर, अयोध्या और मुरादाबाद समेत 21 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार से ही बादल छाए हुए हैं। तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। बेमौसम बारिश से तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इससे गेहूं, आलू और सरसों की बुवाई की तैयारियों पर असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।