
राजस्थान की 3626 पंचायतों में आज मतदान
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान की 3626 पंचायतों में आज मतदाता मतपत्र का प्रयोग करते हुए मतदान करेंगे। 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता पंचों और सरपंचों के चुनाव में भाग लेंगे। राज्य भर में मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। देर रात तक नतीजे घोषित हो जाएंगे।