विश्व हिन्दू परिषद का हिण्डौन नगर में विस्तार
ख़बर संक्षेप में
विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक में पिछली द्वैमासिक बैठक में तय किये गये लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। जिला मंत्री शम्भु दयाल सामधिया के निर्देश पर यह कार्यक्रम हिण्डौन नगर के केशव विद्या मंदिर में होगा। बैठक में संगठन के विस्तार के लिए कार्य योजना पर चर्चा की जायेगी और आगामी उत्सवों की तैयारी की जाएगी।