दिवाली बाजार में 400 स्टॉल लगे
ख़बर संक्षेप में
नगर निगम की ओर से दिवाली बाजार के लिए 400 स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिनमें से 285 कंपनी बाग रोड पर लगे हैं। बाकी 115 स्टॉल कंपनी बाग में लगाए जाएंगे। शुक्रवार को स्टॉल आवंटन के फॉर्म की समीक्षा की जाएगी, जबकि दुकानदारों को 1 नवंबर से काम शुरू करना है। शुक्रवार की समीक्षा के बाद अस्थायी दुकानें हटाई जाएंगी।