
अलीगढ़ : आज की घटनाएँ
ख़बर संक्षेप में
अलीगढ़ में आज राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता और छात्र संघ चुनाव नामांकन दोनों सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। आर्य समाज मंदिर कार्यालय में दोपहर 2.30 बजे महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति की बैठक होगी। गणेश मंदिर में दोपहर 3 बजे भजन कीर्तन होगा। अचल ताल के गिलराज मंदिर से सालासर बालाजी सेवा समिति की ओर से सुबह 9 बजे पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।