मंडी का अकाउंटेंट 10 लाख रुपयों के साथ गायब
ख़बर संक्षेप में
कृषि उत्पादन मंडी कमेटी का अकाउंटेंट दर्पण राठौर 12 लाख के भुगतान में से 10 लाख रुपये लेकर गायब हो गया। राठौर बाकी दो लाख रुपये बैंक में छोड़कर आखिरी बार टेंटि गांव की सड़क की तरफ जाते हुए देखा गया था। पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल डेटा के जरिए उसे ढूंढ रही है।