
गांधी आई हॉस्पिटल ट्रस्ट का चुनाव 20 दिसंबर को
ख़बर संक्षेप में
गांधी आई हॉस्पिटल ट्रस्ट का चुनाव 20 दिसंबर को होगा। रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक सौरभ भट्ट होंगे। संयुक्त सचिव पिंकी भाटिया चुनाव पूरी होने तक इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगी। ट्रस्ट के 274 सक्रिय सदस्य वोट डालने वाले हैं। आगामी चुनाव की तैयारी के लिए 29 अक्टूबर को कार्यकारी समिति की बैठक हुई थी।