कानपुर में खो-खो चैम्पियनशिप में जीत हासिल की CHS एजुकेशन सेंटर ने
ख़बर संक्षेप में
केएसएस इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन को हराकर जीत हासिल की CHS एजुकेशन सेंटर ने। दून इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कानपुर के 31 सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों ने भाग लिया। दूसरे सेमीफाइनल में श्रीराम एजुकेशन सेंटर को हराकर CHS एजुकेशन सेंटर ने फाइनल में जगह बनाई। लड़कों की श्रेणी में स्कूल की यह बड़ी उपलब्धि है।