बाइक सवार ने बारी के पास ऑटो चालक से चाकू की नोंक पर फोन छीना
ख़बर संक्षेप में
बारी के पास फतेहाबाद-फिरोजाबाद रोड पर अपाचे बाइक पर सवार दो लोगों ने चाकू की नोंक पर ऑटो चालक से मोबाइल फोन छीन लिया। बुधवार रात ऑटो चालक फतेहाबाद से घर लौट रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।