वाराणसी में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन
ख़बर संक्षेप में
वाराणसी और नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन होने जा रहा है। बनारस स्टेशन पर नया प्लेटफार्म तैयार किया गया है। 31 अक्टूबर को शाम चार बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।