
2.93 लाख आगरा के किसानों को दिवाली पर सम्मान निधि मिलेगी
ख़बर संक्षेप में
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को आगरा जिले के 2.93 लाख किसानों तक पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से डिजिटल माध्यम से धनराशि का हस्तांतरण करेंगे। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी में सभी विकास खंड, ग्राम पंचायत और मंडियों को शामिल किया जाएगा।