
वकीलों की हड़ताल के कारण बिलाल-अयान हत्याकांड की सुनवाई स्थगित
ख़बर संक्षेप में
वकालत संघ के चुनाव को लेकर वकीलों की हड़ताल के कारण संभल हिंसा से जुड़े बिलाल-अयान हत्याकांड की सुनवाई स्थगित कर दी गई है। पांचवें गवाह से अभी पूछताछ नहीं हुई है, जबकि चार गवाहों से जिरह पूरी हो चुकी है। मामले की सुनवाई जिला जज डॉ. विदुषी सिंह कर रही हैं। मुल्ला अफरोज की ओर से 11 गवाहों की लिस्ट दाखिल की गई है। अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।