
लखनऊ में बार काउंसिल के लिए प्रशांत सिंह अटल निर्वाचित
ख़बर संक्षेप में
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल को 7,088 वोटों के मानक कोटे को हासिल करने के बाद उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य के रूप में चुना गया है। चुनाव अधिकारी न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी ने अटल को निर्वाचित सदस्य घोषित किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। मतगणना प्रक्रिया में अब तक दो सदस्यों को विजयी घोषित किया गया है, जबकि शेष पदों की समीक्षा की जा रही है।