
जर्जर हालत के चलते तमसा नदी पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद
ख़बर संक्षेप में
मुहम्मदाबाद गोहना में तमसा नदी पुल की जर्जर हालत के चलते भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है, जिसके चलते वाहन चालक घोसी व बलिया जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा है। हल्के वाहनों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है, लेकिन अब भारी वाहन चालक बंद पुल से बचने के लिए नए रास्ते से जाना पड़ रहा है। बंद पुल के चलते आजमगढ़ से घोसी, मधुबन व बलिया जाने का मुख्य मार्ग बाधित हो गया है।