
कानपुर के बाजारों में करवा चौथ पर पूजा सामग्री की खरीदारी में तेजी
ख़बर संक्षेप में
कानपुर के बाजारों में विवाहित महिलाओं ने पूजा सामग्री, करवे, परछने की खूब खरीदारी की। शिवला, सीसामऊ, गोविंदनगर, गुमटी नंबर पांच में पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की लगातार भीड़ लगी रही। महिलाओं ने इन दुकानों से इलाई, गट्टा, चूरा और खिलौने भी खरीदे।