
कानपुर ने वॉलीबॉल में बस्ती को हराया
ख़बर संक्षेप में
अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कानपुर की टीम ने बस्ती को मात दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 18 मंडल स्तरीय टीमें शामिल हैं और यह आयोजन 31 अक्टूबर तक चलेगा।