दिल्ली एनसीआर में लिटिल मास्टर खिताब जीता केटीसी
ख़बर संक्षेप में
उदय भान क्रिकेट अकादमी को 156 रनों से हराकर लिटिल मास्टर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब केटीसी ने अपने नाम किया। संस्कार शिवा और अथर्व ने क्रमशः 103 और 100 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। उदय भान की ओर से हिमेश सूर्या ने 34 रनों का योगदान दिया। विधायक सोम दत्त ने चैंपियनों को पुरस्कार प्रदान किए।