
ग्रेटर नोएडा: कासना नहर में छठ पूजा की तैयारियां शुरू
ख़बर संक्षेप में
ग्रेटर नोएडा के कासना नहर में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठ पूजा सेवा समिति द्वारा 15 नवंबर की रात को देवी जी का भव्य जागरण किया जाएगा। 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को प्रात: अर्घ्य किया जाएगा। पूर्वांचल समाज के उत्साह को दर्शाते हुए घाटों की सफाई और लाइट व्यवस्था अंतिम चरण में है।