
राजसमंद में चक्रवात 'अर्णब' के चलते बादल छाए
ख़बर संक्षेप में
राजसमंद में गुरुवार दोपहर 2:30 बजे बाद अचानक मौसम में बदलाव आया। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरएस देवड़ा ने बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात को राजस्थान में महसूस हुए प्रभाव से जोड़ा। अगले चार-पांच दिनों तक राज्य में बादल की हलचल रहने की संभावना है। इससे दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की आशंका जताई जा रही है।