
30 अक्टूबर को पीईटी-2026 परीक्षा के लिए जालौन के स्कूल बंद
ख़बर संक्षेप में
पीईटी-2026 परीक्षाओं के कारण 30 अक्टूबर को जालौन जिले के स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने एक दिन की शैक्षणिक छुट्टी घोषित कर दी है। प्रधानाध्यापकों को इसका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उरई नगर में दस और जालौन नगर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।