
चमड़ा मेला 30 अक्टूबर से मोतीझील मैदान में खुलेगा
ख़बर संक्षेप में
कानपुर के मोतीझील मैदान में 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक चमड़ा मेला लगेगा। इसमें 48 स्टालों में देशी-विदेशी ब्रांडों के चमड़ा व गैर-चमड़ा उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मेले में उद्योग-उपभोक्ता का सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा। मेले का उद्देश्य मुक्त व्यापार समझौते के माध्यम से बाजार के अवसरों को बढ़ावा देना है।