
नींबू और राख से फिर चमके तांबे के बर्तन
ख़बर संक्षेप में
तांबे के बर्तन समय के साथ काली परत जमा लेते हैं जिससे उनकी चमक कम हो जाती है। रामपुर के पुराने बर्तन बाजार के दुकानदार अंबरीश कुमार अग्रवाल नींबू और ठंडी राख का उपाय बताते हैं। काली परत उतरकर बर्तन की चमक आ जाती है। बर्तन को साफ करने के बाद पानी से धोकर सूखे मुलायम कपड़े से पोंछना चाहिए।