
जयपुर में 112 ग्राम पंचायतों के लिए कल से शुरू होगा मतदान
ख़बर संक्षेप में
जयपुर जिले की 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए कल मतदान होगा। 3.78 लाख से अधिक मतदाता 112 सरपंचों का चुनाव करेंगे। नामांकन प्रक्रिया आज दोपहर 2 बजे तक संपन्न हो गई। चुनाव के लिए कुल 413 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 30 अक्टूबर को शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपत्रों की गिनती की जाएगी। मतगणना के बाद देर रात परिणाम घोषित किए जाएंगे।