
बठिंडा में चाकू से हमले के बाद सिरसा के युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
बठिंडा में चाकू से हमले के दो दिन बाद सिरसा के 22 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। शादी को दो महीने ही हुए थे। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। हत्या का मामला दर्ज किया गया है।