
अलवर पंचायत चुनाव के लिए चिन्हों का वितरण
ख़बर संक्षेप में
अलवर जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज चिन्हों का वितरण किया जा रहा है। सरपंच और पंच पदों के लिए कल शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन चुनावों के लिए नामांकन और नाम वापस लेने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच पूरी होगी। सरपंच और पंच चुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार को शाम 7 बजे से शुरू होगी।