
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रवाला में आरडीएक्स-हथियार ड्रोन केस का खुलासा
ख़बर संक्षेप में
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रवाला में आरडीएक्स और विदेशी हथियार ड्रोन डिलीवरी मामले में जांच एजेंसियों को सफलता मिली है। कुलवंत सिंह उर्फ सुखा पर अहम भूमिका निभाने का आरोप है और उसे पंजाब में पकड़ा गया है। पंजाब की खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है, वहीं राजस्थान एटीएस मामले के सिलसिले में उसे गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।