
चांचोडी पंचायत की बैठक हुई
ख़बर संक्षेप में
चांचोडी के विकसित गांव को लेकर चारभुजा मंदिर के पास राजपुरोहित समाज भवन में बैठक हुई। शंकर सिंह ने गौ माता की रक्षा करने की बात कही, जबकि किसानों की मदद के लिए आवारा पशुओं के लिए अलग व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा गया। पूर्व सरपंच पूनम सिंह राजपुरोहित ने निर्वाचित वार्ड पंचों और सरपंच प्रत्याशियों का स्वागत किया।