
तीरंदाजी में रजत पदक जीतती मैतालि
ख़बर संक्षेप में
श्रीगंगानगर की मैतालि ने जयपुर के जगतपुरा में आयोजित 46वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड में रजत पदक हासिल किया। गुरुसर मोदिया स्थित शाह सतनाम गर्ल्स कॉलेज की बीए की छात्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में उनकी सहपाठी रेखा ने भी भाग लिया था।