
कानपुर : नरवाल थाने की नई इमारत का शिलान्यास संपन्न
ख़बर संक्षेप में
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल की उपस्थिति में नरवाल थाने की नई इमारत का शिलान्यास संपन्न हुआ। निर्माण से पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और थाने का कामकाज बेहतर होगा। नए प्रशासनिक और आवासीय भवन के लिए कुल आठ करोड़ रुपए खर्च होंगे।