
गाजियाबाद के गुलमोहर ग्रीन्स टावर्स 27 और 28 ढहेंगे
ख़बर संक्षेप में
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण के चलते गाजियाबाद के गुलमोहर ग्रीन्स में 27 और 28 टावर को पूरी तरह से गिराने का आदेश दिया है। अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट ने दो टावर और चार अन्य इमारतों की दो मंजिलों के गिरने का सामना निवासियों को करना पड़ेगा। निर्देश के तहत 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है।