
कांग्रेस नेता का दावा, काशी वोट के बाद यूपी से बीजेपी का जाना तय
ख़बर संक्षेप में
कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि यूपी एमएलसी चुनाव के नतीजे उत्तर प्रदेश को साफ संदेश दे गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या ने संदेश दिया था, अब काशी विश्वनाथ ने दिया है। दत्त ने दावा किया कि लोकसभा में अयोध्या और विधानसभा में काशी का उदाहरण देते हुए उत्तर प्रदेश से बीजेपी का जाना तय है।