
वाराणसी मतगणना स्थल पर पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता
ख़बर संक्षेप में
वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र स्नातक चुनाव मतगणना के दौरान पुलिस और पर्यवेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पहाड़ीया मंडी मतगणना स्थल के पश्चिमी गेट पर पुलिस से भिड़ गए। दोनों गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात होने से मतगणना प्रक्रिया बाधित हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और पर्यवेक्षक को हटाने की मांग जारी रखी।