
भगवान वाल्मीकि के आविर्भाव पर्व के लिए शामली में भव्य शोभायात्रा निकाली गई
ख़बर संक्षेप में
भगवान वाल्मीकि के आविर्भाव पर्व के तहत मंगलवार को शामली में भगवान वाल्मीकि कल्याण समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए भक्त सड़कों पर उमड़ पड़े। यह शोभायात्रा प्राचीन वाल्मीकि मंदिर नंदू प्रसाद से शुरू होकर कई मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर में आकर संपन्न हुई।