
प्रयागराज की टीम ने एथलेटिक्स में ओवराहल चैंपियनशिप जीती
ख़बर संक्षेप में
प्रयागराज की टीम ने 70वें डिविजनल सेकेंडरी स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छः में छः श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा कायम किया। केपी इंटर कॉलेज की प्राची वर्मा ने अंडर-19 गर्ल्स में तीन स्वर्ण पदक जीते। प्रयागराज के खिलाड़ी 30 अक्टूबर से प्रयागराज में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।