
इंदिरा बांध के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
हैदराबाद से घर लौट रहे 21 वर्षीय कमलू की किसान पथ पर विपरीत दिशा से आ रही कार ने 100 मीटर तक घसीटने से मौत हो गई। घटना बीबीडी थाना क्षेत्र के इंदिरा बांध के पास हुई, जिसमें उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक का पता लगा रही है।